Last modified on 19 दिसम्बर 2019, at 18:20

ग़ज़ल तो रात की रानी / अवधेश्वर प्रसाद सिंह

ग़ज़ल तो रात की रानी।
जिसे हम शाम से जानी।।

सुबह उठते कविता को।
गिरे जब आँख से पानी।।

पता फिर भी मुझे मालूम।
मनाने पर नहीं मानी।।

मनाऊँ मैं भला कैसे।
नहीं हूँ मैं बड़ा ज्ञानी।।

पुनः फिर रात जब आई।
नहीं है रूप की सानी।।