भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

जिसको नसीबे लज्ज़ते आज़ार भी नहीं / नज़ीर बनारसी

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

जिसको नसीबे लज्जते आजार <ref> मुसीबत चखने का सौभाग्य</ref> भी नहीं
वह बदनसीब जीने का हकदार भी नहीं

कल जिसके सर पे सायाए जुल्फें दराज़ <ref>लम्बे बालों का साया</ref> था
आज उसके सर पे सायाए दीवार भी नहीं

तुम हाल पूछते हो, इनायत का शुक्रिया
अच्छा अगर नहीं हॅूँ तो बीमार भी नहीं

जल्वागरी <ref>प्रदर्शन</ref> की आपको मोहलत नहीं अगर
मेरी नजर को फुर्सते दीदार भी नहीं

सूनी पड़ी है मंजिले मेराजे इश्क <ref>प्यार के चरम की मंजिल</ref> भी
अब कोई लायके रसनो दार <ref>रस्सी व सूली के योग्य</ref> भी नहीं

जो बेखता हों उनको फरिश्तों में दो जगह
इन्सान वो नहीं जो खतावार भी नहीं

उलझेंगे क्या वो गर्दिशे लैलो नहार <ref>रात-दिन</ref> से
जो आश्नाए काकुलो रूखसार <ref>केश और कपोल के प्रेमी</ref> भी नहीं

जीने से तंग आ गया हर आदमी मगर !
मरने के वास्ते कोई तैयार भी नहीं

क्यों अपने सर गुनाह का इल्जाम लूँ ’नजीर’
जब एक साँस लेने का मुख्तार <ref>अधिकारी</ref> भी नहीं

शब्दार्थ
<references/>