Last modified on 30 जून 2020, at 06:41

दर्द के बिस्तर / कविता भट्ट


 हुआ अठन्नी दिल का भाव रे,
           हम उनके अब न दुलारे हैं।
वो गैरों की धुन में हैं बावरे,
           हमें दर्द के बिस्तर प्यारे हैं।
हम झोपड़ी के शहंशाह रे,
           उनके तो महल-चौबारे हैं।
लाचार प्रेमिका मेरे गाँव रे,
            वो प्रेमी से मॉल दुवारे हैं।
'कविता' अच्छी थी तन्हा रे,
            साथी प्रेम में दिन बंजारे हैं।