भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

दुःख को गले लगा लो / रुचि बहुगुणा उनियाल

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

ईश्वर का पैरहन उधड़ रहा था...
दुःख की सुई से
चींदी-चींदी टांका
सुख टांके के रेशे जितना ही रहा
उघड़े हुए दुःख को ढांकता ईश्वर
भूमिगत हो गया है
तुम्हें ईश्वर का साक्षात्कार चाहिए
तो दुःख को गले लगा लो!