Last modified on 13 नवम्बर 2009, at 20:45

पायन आनि परे तो परे रहै / मतिराम

पाँयन आय परै तो परे रहैं केती करी मनुहारि सहेली ।
मान्यो मनायो न मैँ 'मतिराम' गुमान मे ऐसी भई अलबेली ।
प्यारो गयो दुख मानि कहूँ अब कैसे रहूँ यहि राति अकेली ।
आजु तौ ल्याउ मनाइ कन्हाई को मेरो न लीजियो नाँव सहेली ।


मतिराम का यह दुर्लभ छन्द श्री राजुल महरोत्रा के संग्रह से उपलब्ध हुआ है।