पुलिस फिरौती मांगे मितवा / रवीन्द्र प्रभात

पुलिस फिरौती मांगे मितवा,
शहर घिनौना लागे मितवा !

सुते पहरुआ , चोर -उचक्का -
रात -रात भर जागे मितवा !

गणिका बांचे काम , पतुरिया -
पीछे -पीछे भागे मितवा !

दुर्जन मदिरा पान में पीछे -
संत -मौलवी आगे मितवा !

कहे "प्रभात" सुनो भाई जनता -
भूखे लोग अभागे मितवा !

इस पृष्ठ को बेहतर बनाने में मदद करें!

Keep track of this page and all changes to it.