भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

बार-बार नहाएं / सुदर्शन वशिष्ठ

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

आदमी बनता है संवरता है
मैला होता है
नहाता है।

नहाना हो चाहे गुसल में, खुले में
दरिया में,चाहे गंगा में
गंदा होने के बाद नहाना
पवित्रा कहा है धर्म ग्रन्थों में

इसलिए पाप के बाद
बार बार नहाएँ
नहा धो कर पाप करें!