Last modified on 29 जून 2008, at 07:55

भागते-भागते हो गई दोपहर / विजय वाते

भागते-भागते हो गई दोपहर|
मुँह छुपाने लगी रो पड़ी दोपहर|

सर पे साया उसे जो मिला ही नहीं,
तो सुबह ही सुबह आ गई दोपहर|

ताज़गी से भरे फूल खिलते रहें,
आग बरसती रुआँसी हुई दोपहर|

बूट पोलिश पुरूष कप प्लाटों में गम,
उसकी सारी सुबह खा गई दोपहर|

दिन उगा ही नहीं शाम छोटी हुई,
एक लम्बी सी हँफनी हुई दोपहर|