भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

भारी मर्म शर्म न टूटै / संत जूड़ीराम

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

भारी मर्म शर्म न टूटै।
शर्म साद गुरु के सनमुख कर ओंगन आठ पहर दिन लूटै।
चौहट हाट घाट वन भूलों लागी जिकर फिकर नहिं छूटै।
स्वारथ सदा समारथ मन के माया मोह गुस्ट नहीं फूटै।
दुरलभ देह गमाय भजन बिन जूड़ी चेत कालजम कूटै।