भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

मन मति साविक रहे / हनुमानप्रसाद पोद्दार

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

(राग पलासी-ताल कहरवा)
 
मन मति साविक रहे, चितमें नित्य रहे सेवाका चाव।
बढ़ता रहे सदा जीवनमें सर्वभूतहितका शुचि भाव॥
चिंतारहित शान्त जीवन हो, हो न कदापि शोक, उर-दाह।
भय-प्रमाद मद-दभरहित हो प्रभु-पद-सेवनमें उत्साह॥
दीर्घ आयु, आरोग्य, सुसंतति धर्मयुक्त हो धन समान।
सब कर्मोंसे सदा सुपूजित होते रहें एक भगवान्‌॥
शुभ विचार, आचार शुद्ध हों, निर्मल हों सब वैध सुकर्म।
शरणागति प्रभुकी अनन्य हो, सर्वोपरि जो मानवधर्म॥