भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

मेरी गुड़िया / प्रकाश मनु

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

मेर गुड़िया बड़ी सयानी,
छम-छम माँग रही है पानी।

नन्हे-नन्हे हाथ उठाकर
थोड़ा पैरों को ठुमकाकर।
दिखा रही है नाच सजीला,
लहरा करके आँचल नीला।

नैन-नक्श की प्यारी है यह,
मन की राजकुमारी है यह।
क्या हुआ यदि है यह काली,
दिल की तो है भोली-भाली।