भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

रे मन राम सों करि हेत / सूरदास

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

रे मन राम सों करि हेत।
हरिभजन की बारि करिलै उबरै तेरो खेत॥
मन सुवा तन पींजरा तिहि मांझ राखौ चेत।
काल फिरत बिलार तनु धरि अब धरी तिहिं लेत॥
सकल विषय-विकार तजि तू उतरि सागर-सेत।
सूर भजु गोविन्द-गुन तू गुर बताये देत॥