वह कैसा होगा कल।
जब दुर्लभ होगा जल।।
जल बिन कंठ सूखेगा।
नहीं बचेगा जब ढनटल।।
जागेंगे जब जन-गण-मन।
बच न सकेंगे कोई दल।।
उजड़ रहा है वन-बैभव।
रोक रहे गंगा कल-कल।।
पर्वत आज हुआ बंजर।
आक्सीजन घटता पल-पल।।
मुश्किल बचना प्राण यहाँ।
सूखे अब अँखियन काजल।।