Changes

नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=बशीर बद्र |संग्रह=आस / बशीर बद्र }} {{KKCatGhazal}} <poem> सूरज …
{{KKGlobal}}
{{KKRachna
|रचनाकार=बशीर बद्र
|संग्रह=आस / बशीर बद्र
}}
{{KKCatGhazal}}
<poem>
सूरज चंदा जैसी जोड़ी हम दोनों
दिन का राजा रात की रानी हम दोनों

जगमग जगमग दुनिया का मेला झूठा
सच्चा सोना सच्चा चांदी हम दोनों

इक दूजे से मिल कर पूरे होते हैं
आधी आधी एक कहानी हम दोनों

घर घर दुःख सुख का दीपक जले बुझे
हर दीपक में तेल और बाती हम दोनों

दुनिया की ये माया कंकर पत्थर है
आँसू शबनम हीरा मोती हम दोनों

चारों ओर समुन्दर बढ़ती चिंताएँ
लहर लहर लहराती कश्ती हम दोनों
</poem>
Delete, KKSahayogi, Mover, Protect, Reupload, Uploader
3,286
edits