1,264 bytes added,
01:05, 15 मार्च 2012 {{KKGlobal}}
{{KKRachna
|रचनाकार=शिवदीन राम जोशी
|
|
{{KKCatPad}}
<poem>
काहे करत सखी बात मोहन की |
बिछुर गए हमसे कर प्रीति, जानि न प्रीतम मन की |
ब्रज सुनों कीनो हरि देखो, निठुर भये प्रभु सनकी || काहे ..
बिडरी -बिडरी फिरत कृष्ण बिन, सुधि नाहीं कछु तन की |
गुवाल बाल सब ताहि पुकारे, याद करत हैं बन की || काहे..
मथुरा में सबसे जा कहती, होय जो बात कहन की |
हमसे प्रीत कृष्ण क्यों करि हैं, वहां कामिनी गोरे तन की ||काहे..
शिवदीन राम, कृष्ण कब मिलिहैं, सुधि भूले निज जन की |
हाथ पाकर प्रभु पार उतारो, पीर हरो गोपीन की ||काहे..
<poem>