743 bytes added,
11:02, 28 अगस्त 2012 {{KKGlobal}}
{{KKRachna
|रचनाकार=भूषण
}}
गरुड़ को दावा सदा नाग के समूह पर ,
दावा नाग जूह पर सिंह सिरताज को.
दावा पुरहुत को पहारन के कूल पर ,
पच्छिन के गोल पर दावा सदा बाज को .
भूषण अखंड नव ख्ब्द महि मंडल में ,
तुम पर दावा रवि किरन समाज को .
पूरब पछांह देश दच्छिन ते उत्तर लौं ,
जहाँ पातसाही तहाँ दावा सिवराज को .