भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

Changes

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
'{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=दिनेश श्रीवास्तव |अनुवादक= |संग्र...' के साथ नया पृष्ठ बनाया
{{KKGlobal}}
{{KKRachna
|रचनाकार=दिनेश श्रीवास्तव
|अनुवादक=
|संग्रह=
}}
{{KKCatKavita}}
<poem>
ये सुवासित रश्मियाँ
किस रोम से जागीं?
अब न जाने कब तलक
मन लहलहाएगा.

कुछ सुवापंखी सपन
उर-गगन पर झूमे,
अब खिलेंगे शीघ्र ही
मृदु-गीत मधुमासी.

एक भूली धुन ने खोली
याद की झोली.
रुक न पाएगी कहीं
अब हृदय की झोली.

आज फिर महकीं
नयन में चम्पई साँसें.
अब निगाहें खोज लगीं
नेह का उद्गम.

(प्रकाशित, विश्वामित्र, कलकत्ता, १९७९)
</poem>
Delete, Mover, Protect, Reupload, Uploader
2,956
edits