Changes

'''बात बताओ1'''  'अम्मा' अच्छे लगें अनार आम अभी ला देना चार क्यों लाई हो इतनी 'इमली'   'ई' से ईख दिखा दो असली। '''2''' उछल नाचते बिट्टू, गुल्लू ऊपर देख रहा था उल्लू उलट-पुलट कर मारा दाँव उलझा लिए ऊन में पाँव। '''3''' एक शेर पिंजरे के अन्दर ऐनक लगा देखता बन्दर ओढ़ दुशाला सजी बंदरिया और उठा ले गई चदरिया। '''4''' खट्टे और मीठे अंगूर माँग रहा देखो लंगूर थोड़े देकर सखा बना लूँ हो जाए डर सारा दूर। '''5'''  'क' से कब तक पढूँ कबूतर आँगन आये कभी उतर कर समझ न पाऊँ क्यों उड़ जाए जब भी चाहा देखूँ छूकर। '''6''' खेल रहे थे मुन्नू राजा लेकर खूब खिलौने प्यारे दिखे दूर से चुन्नू भैया झट से लगे छुपाने सारे। '''7''' कुछ कच्चे कुछ पक्के लाए खरबूजे कितने मन भाए अम्मा मुझको लगीं डाँटने गमले में जो बीज लगाए. '''8''' घर में सबने तय करवा दी घेवर की फिरनी से शादी बरफी झूम-झूम कर नाची घूँघट से झाँके है चाची॥