1,339 bytes added,
05:19, 3 जून 2019 {{KKGlobal}}
{{KKRachna
|रचनाकार=कुमार नयन
|अनुवादक=
|संग्रह=दयारे हयात में / कुमार नयन
}}
{{KKCatGhazal}}
<poem>
रगों में चीखते नारे लहू-सा चलते हैं
मिरे जिगर में हज़ारों जुलूस पलते हैं।
सदी की आग का अंदाज़ा क्या लगाओगे
फ़क़त ये जिस्म नहीं साये भी पिघलते हैं।
बहार भी न गुलों को खिला सके शायद
यहां दरख़्त फ़ज़ा में धुआं उगलते हैं।
कोई नहीं है नया कुछ भी सोचने वाला
यहां ढले हुए सांचे में लोग ढलते हैं।
पता न था कि ज़माने का रंग यूँ होगा
हमारे खून के रिश्ते भी अब बदलते हैं।
सितमगरों की सियासत ठठा के हंसती है
घरों से ख़ौफ़ज़दा लोग जब निकलते हैं।
</poem>