{{KKGlobal}}
{{KKRachna
|रचनाकार=अवतार एनगिल
|संग्रह=एक और दिन / अवतार एनगिल
}}
<poem>
'''इस संग्रह की लगभग सभी कविताएं पढ़ गया हूँ।
अनेक कविताएं बार-बार पढ़ता रहा हूँ। बड़ी मार्मिक, बड़ी जानदार कविताएं लगीं। लम्बी कविताएं फिर से पढूँगा।
-भीष्म साहनी
प्रो. अवतार एनगिल की चुनी हुई कविताओं का यह चयन हर दृष्टि से उत्तम है। भाषा शिल्प के मंजाव और कसाव के साथ-साथ स्मृति, यथार्थ, वर्तमान ओर कल्पना का काव्य कुशल प्रयोग इन्हें हिन्दी के आधुनिक कवियों की अग्रणी पंक्ति में स्थापित करता है। सूक्ष्म और पैनी नज़र से कवि ने इतिहास,मिथक,किंवदंती और रोज़मर्रा को नए-नए संयोजन में रखा है, कवि की रचनाएं विचलित और चकित भी करती हैं।
'''
</poem>