Changes

डर / कविता वाचक्नवी

806 bytes added, 16:33, 19 जून 2009
नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कविता वाचक्नवी }} <poem> '''डर''' सुख पकड़ मुट्ठी बाँधी ...
{{KKGlobal}}
{{KKRachna
|रचनाकार=कविता वाचक्नवी
}}
<poem>
'''डर'''

सुख पकड़
मुट्ठी बाँधी जब-जब
सरक जाते
कण-कण
उँगलियों के फ़ासलों के बीच से।
::: जाने कैसे
::: क्यों
:::कब
::: कहाँ
::: हथेली में
::: कुछ आ लगा।
::: मुट्ठी कसी....झट।
::: चमक दीखी
::: उँगलियों की चौड़ी दरारों से।

क्या है?
सैकत?
उजाला?
किरण?
मुट्ठी खोल देखूँ?
नहींऽ ऽ ऽ ऽ ऽ ऽ
कहीं जुगनू हुआ, तो ऽ ऽ?
</poem>