Changes

नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=किशोर कुमार खोरेन्द्र }} {{KKCatKavita}} <poem> यह कैसा है महा…
{{KKGlobal}}
{{KKRachna
|रचनाकार=किशोर कुमार खोरेन्द्र
}}
{{KKCatKavita}}
<poem>
यह कैसा है महावृत
जो है अपरिमित

जिसमें व्यास है न त्रिज्या

उसे छूना जितना चाहूँ
उसकी परिधि भी लगती है
तब क्षितिज सी मिथ्या

बिना केंद्र बिंदु के
किस प्रकार से -
खींची है किसने यह
बिना आकार की यह गोलमाल दुनिया

न ओर का पता, न छोर का
फिर भी -
आकाश को भी
अपने परों से ..नाप रही हैं

हर मन के घोंसलों से ......उड़कर
एक नन्ही चिड़िया
</poem>
Delete, KKSahayogi, Mover, Protect, Reupload, Uploader
3,286
edits