4,913 bytes added,
02:13, 24 नवम्बर 2010 {{KKGlobal}}
{{KKRachna
|रचनाकार=मृदुल कीर्ति

<poem>
ओइम
मनीषा पञ्चकं
आदि गुरु शंकराचार्य विरचित

संत महत क्यों कहत हो, परे हटो तुम जाय?
कैसे आपु को आपु से, कोई सकै बिलगाय?
दोनों की ही अन्नमय, देह न अंतर कोय,
परम ब्रह्म एकहि बसे, ब्रह्म कहाँ दुइ होय ? ॥ १ ॥

सब घट बसहिं ब्रह्म एक एका, तुमहिं कदाचित दिखत अनेका.
तबहीं 'दूर हट' कहत हो संता, नाहीं कदाचित लखत अनंता.
माटी घट या कनक कटोरा, रवि प्रतिबिम्ब एक बहु ओरा.
जब लौं 'तू' 'मैं' भाव न जाई, ब्रह्म कबहूँ नहीं परत दिखाई. ॥ २ ॥

जाग्रत, स्वप्न, सुषुप्ति अवस्था, किंचन से ले जगत व्यवस्था,
तत्व, सत्व, अस्तित्व प्रमाना, ब्रह्म तत्व सब जीव समाना.
जो कछु दिखत, न परत दिखाई, स्पंदित प्रभु की प्रभुताई.
जब सब मांही ब्रह्म समाना, कथ, द्विज बढ़, हम लगत अयाना ॥ ३ ॥

ब्रह्म तत्व सब मांही समाना, को बढ़ कैसे, कौन अयाना?
सबके अंतस ब्रह्म अनंता, एक नियामक, एक नियंता.
सत,रज,तम गुण कारण मूला, भ्रमित ज्ञान, अज्ञान समूला.
भेद दृष्टि दुइ परत दिखाई, दोष दृष्टि की यह लघुताई ॥ ४ ॥

गुरु वचना विश्वास अगाधा, क्षणिक जगत, माया बहु ब्याधा,
प्रभु सुमिरन , प्रभु में नित नेहा, जाके हेतु मनुज की देहा.
बिनु संशय, जिन निरत उपासे, तिन प्रारब्धा करम विनासे.
करम विपाक होत अस रूपा, ब्रह्म नित्य हिय रहत अरूपा ॥ ५ ॥

बसत सच्चिदानंद नियंता, जिनके हिय परब्रह्म अनंता,
जासु कृपा से जग संचालन, सकल सृष्टि संरक्षक, पालन.
बादल सों जस रवि ढक जाई, तस बिनु ज्ञान ना परत दिखाई.
वे योगी अतिशय मह्ताई, ब्रह्म मर्म जिन होत जनाई ॥ ६ ॥

आत्म बोध जेहि जन चित होई, स्वयं ही ब्रह्म सरूपा सोई .
पूर्ण-काम परिपूरन जानो, ब्रह्म स्वयं तस जन, अस जानो.
देवहूँ जिनके चरण पखारें, ब्रह्म भाव से ताहि निहारें.
ब्रह्म तत्व, परिपूर्ण महाना, स्वयं ब्रह्मविद , ब्रह्म समाना ॥ ७ ॥

देह रूप प्रभु दास तुम्हारा,
जीव रूप प्रभु अंश तुम्हारा.
आत्म रूप तुम संग हमारे,
सार तत्व, जानत बुधवारे. ॥ ८ ॥

मनीषा पञ्चकं सम्पूर्णं
</poem>