भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

अँधेरा यहाँ हर तरफ छा रहा है / रंजना वर्मा

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ४ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 13:42, 11 मार्च 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार= |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatGeet}} <poem> अँधेर...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

अँधेरा यहाँ हर तरफ छा रहा।
है दिलों को मगर कोई भरमा रहा॥

समय इस तरह करवटें है बदलता
कि जैसे कोई जलजला आ रहा है॥

जरा अपना दामन उठा कर तो देखो
कहीं कोई दुश्मन छुपा जा रहा है॥

कभी चाँद पर तुम भरोसा न करना
वो अब चाँदनी पर सितम ढा रहा है॥

संभल कर चलो दौर है मुश्किलों का
कि खुदगर्जियों का चलन भा रहा है॥

जले जंगलों की न चिंता किसी को
पपीहा कहीं दूर पर गा रहा है॥

ना तरु डाल कोई न छाया कहीं पर
तपन आग बन देह झुलसा रहा है॥।