भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

अजब खेल हैं जादूगर के / प्रकाश मनु

Kavita Kosh से
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 16:50, 16 फ़रवरी 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रकाश मनु |अनुवादक= |संग्रह=बच्च...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

अजब खेल हैं जादूगर के!

लंबी पगड़ी तुर्रेदार
ढीली-ढाली सी सलवार,
आते ही उसने तो भाई
किस्से छेड़े इधर-उधर के!
लेकर दस पैसे का सिक्का
बाँध रूमाल में ऊपर फेंका,
छू-मंतर बोला तो सिक्का
पहुँचा सोनू की नेकर में!

एक टोकरी खाली-खाली
थी सबकी वह देखी-भाली,
जादूगर ने उसे घुमाया
निकल पड़े मुर्गी के बच्चे!

फिर उसने लेकर दस मटके
तोड़ दिए सारे वे झट से,
जब डंडे से उन्हें छुआ तो-
साबुत थे वे सारे मटके!