भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

अब और था/ अच्युतानंद मिश्र

Kavita Kosh से
Dr. Manoj Srivastav (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 15:32, 13 अगस्त 2010 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार= अच्युतानंद मिश्र |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <poem> ''' अब और थ…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज


अब और था

वह जब 'अ' के साथ था
तो 'ब' के विरोध में था
जब वह 'ब' के साथ था
तो 'अ' के विरोध में था
फिर ऐसा हुआ कि
'अ' और 'ब' मिल गए
अब?
वह रह गया
बस था!