भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

अम्मा / राम सेंगर

Kavita Kosh से
Abhishek Amber (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:29, 20 मई 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=राम सेंगर |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <poem> जीने...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

जीने की जिद-सी है आई
अम्मा लेश नहीं डरती है।
है तहजीब बदल की कैसी
कहते-कहते फट-सी पड़ती
घटनाओं की लिए थरथरी
पीछे लौटे-आगे बढ़ती
दिनचर्या पर चीलें उड़तीं
झोंक स्वयं को कठिन समय में
लड़ने का वह दम भरती है।
चौलँग तमक अराजकता की
कुछ भी करो, खौफ काहे का
इस दर्शन ने रह-रह तोड़ा
नर-नारी का अकलुष एका
कामुक, क्रूर, नजर की कुंठा
चीरेगा अब यही त्रियाधन
हाथ होंस का सिर धरती है।
आहत हैं, स्वर-मूल्य-भावना
तो भी हम में समझ जगाए
मुर्दा तंत्र, समाज निकम्मा
असुरक्षा पर होंठ चबाए
है महफूज न औरत कोई
शहतूती विधान को लेकर
प्रबल विरोध खड़ा करती हैं
अम्मा लेश नहीं डरती हैं।