भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

असह है, आह ! / महेन्द्र भटनागर

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 02:49, 19 अक्टूबर 2007 का अवतरण (New page: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=महेन्द्र भटनागर |संग्रह= }} Category:नवगीत असह है, आह!<br> प्री...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

असह है, आह!
प्रीति का निर्वाह —

छ्ल-छदम मय,

मिथ्या … भुलावा
झूठ … मायाजाल!

तब यह ज़िंदगी —
गदली - कुरूपा अति भयावह

धधकता दाह!