भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

आँख मिचौनी / सरोजिनी कुलश्रेष्ठ

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 18:49, 11 अप्रैल 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सरोजिनी कुलश्रेष्ठ |अनुवादक= |संग...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

खेले आँख-मिचौनी आओ,
प्यारे बच्चों सब आ जाओ।

भैया आओ, मुनिया आओ,
बंटी, पप्पू तुम भी आओ।

भैया कि आँखों पर पट्टी,
बाँधें आओ, तुम सब आओ।

यह सबको छूने आएगा
हम सब भागें जल्दी आओ।

खेले आँख-मिचौनी आओ,
खेले आँख-मिचौनी आओ।