भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

आँधी गुस्से वाली है / रमेश तैलंग

Kavita Kosh से
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:46, 15 फ़रवरी 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रमेश तैलंग |अनुवादक= |संग्रह=मेरे...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

ठंडी मस्त हवा शर्मीली,
आँधी गुस्से वाली है।

धूल भरे अंधड़ आते हैं
जड़ से पेड़ उखड़ जाते हैं,
गुस्से में नन्हें पौधों की
इसने जान निकाली है।

आँधी में कुछ नहीं सूझता,
कोई कितना रहे जूझता,
हमें डराने को इसने एक
काली बिल्ली पाली है।