भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

आले रँग रँग के तनाले दरवाजन मे / मँजु

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:27, 15 जून 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार= मँजु }} <poem> आले रँग रँग के तनाले दरवाजन मे , परदे म...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

आले रँग रँग के तनाले दरवाजन मे ,
परदे मुँदाले औ झरोखे ज्योँ न आवै पौन ।
चारोँ ओर गरम गदाले बिछवाले गाले ,
छाले धूप अगर अँगीठी दहकाले भौन ।
मँजु कवि खाले जरा गजक चढ़ाले मद ,
बीड़ियाँ चबाले भरि बिबिध मसाले जौन ।
भुजन फँसाले तिय उर लपटाले अरे ,
दुबकि दुसाले मेँ कसाले तू मिटाले क्योँ न ।


मँजु का यह दुर्लभ छन्द श्री राजुल मेहरोत्रा के संग्रह से उपलब्ध हुआ है।