भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

आशिक़ों को ऐ फ़लक देवेगा तू / 'ऐश' देलहवी

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 13:21, 16 मार्च 2013 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार='ऐश' देलहवी }} {{KKCatGhazal}} <poem> आशिक़ों को ऐ...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

आशिक़ों को ऐ फ़लक देवेगा तू आज़ार क्या
दुश्मन-ए-जाँ उन का थोड़ा है दिल-ए-बीमार क्या

रश्क आवे क्यूँ न मुझ को देखना उस की तरफ़
टकटकी बाँधे हुए है रोज़न-ए-दीवार क्या

आह ने तो ख़ीमा-ए-गर्दूं को फूँका देखें अब
रंग लाते हैं हमारे दीदा-ए-ख़ूँ-बार क्या

मुर्ग़-ए-दिल के वास्ते ऐ हम-सफ़ीरो कम है क्यूँ
कुछ क़ज़ा के तीर से तीर-ए-निगाह-ए-यार क्या

चल के मय-ख़ाने ही में अब दिल को बहलाओ ज़रा
'ऐश' याँ बैठे हुए करते हो तुम बेगार क्या