Last modified on 6 अक्टूबर 2015, at 18:23

कच्चे चिट्ठे / तारादत्त निर्विरोध

Anupama Pathak (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 18:23, 6 अक्टूबर 2015 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=तारादत्त निर्विरोध |अनुवादक= |संग...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

कोयल को चुप देख गधे ने
शुरू किया जब गाना,
तभी अचानक एक ऊँट का
हुआ कहीं से आना।
कहा ऊँट ने गला फाड़ कर
‘ओ उल्लू के पट्ठे!!
जान-बूझकर खोल रहा क्यों
अपने कच्चे चिट्ठे!

-साभार: धर्मयुग, 1968