भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

कविता कोश में ऑडियो

Kavita Kosh से
सम्यक (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:25, 20 अक्टूबर 2009 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

कविता कोश हिन्दी काव्य का एक विशाल संग्रह है। इस कोश में हज़ारों काव्य रचनाएँ यूनिकोड फ़ॉन्ट में उपलब्ध हैं और इन्हें किसी भी कम्प्यूटर पर आसानी से पढ़ा जा सकता है। अब कविता कोश एक कदम और आगे बढ़ कर इन रचनाओं का ऑडियो उपलब्ध कराना चाहता है... इससे काव्य रचना को पढ़ने के अलावा सुना भी जा सकेगा।


यदि आप इस कार्य में सहयोग के इच्छुक हैं तो हमें हार्दिक प्रसन्नता होगी। आप अपनी पसंद की काव्य रचनाओं को अपनी या किसी और की आवाज़ में रिकॉर्ड कर हमें भेज सकते हैं। हम आपके द्वारा भेजी गयी रिकॉर्डिंग को कविता कोश में शामिल करेंगें और आपके इस कार्य को उचित पहचान भी दी जाएगी। इस कार्य को करने के लिये आपके पास निम्नलिखित योग्यताएँ होनी आवश्यक हैं:

  • आवाज़ का साफ़ और रिकॉर्डिंग जैसे कार्य के लिये अच्छा होना
  • उच्चारण का सही होना
  • कम्प्यूटर पर रिकॉर्डिंग करने का ज्ञान होना (इस कार्य में आप किसी और की सहायता भी ले सकते हैं)


ऊपर दी गयी बातों के अलावा यदि आप काव्य-भाव के अनुरूप अपनी आवाज़ को modulate कर सकते हैं तो बहुत ही अच्छा होगा।


कुछ और महत्वपूर्ण बातें:

  • रिकॉर्डिंग MP3 format में ही होनी चाहिये
  • रिकॉर्डिंग की गुणवत्ता को बनाये रखते हुए कोशिश कीजिये कि file size कम से कम रहे
  • काव्य पाठ आरम्भ करने से पहले कहें: यह रचना आप <आपका नाम> के स्वर में सुन रहे हैं
  • रिकॉर्डिंग में किसी भी तरह की noise या background sounds नहीं होनी चाहिये
  • यदि आप पहली बार अपनी रिकॉर्डिंग भेज रहे हैं -तो कृपया केवल एक ही काव्य रचना को रिकॉर्ड करके भेजें। इस रिकॉर्डिंग की गुणवत्ता अच्छी होगी तभी हम उसे स्वीकारेंगे और उसके बाद ही आप आगे प्रयास करें। कोश को professional level की रिकॉर्डिंग्स की आवश्यकता है।
  • इस कार्य के लिये आपको कोई पारीश्रमिक नहीं दिया जाएगा। कविता कोश एक अव्यवसायिक प्रयास है और इसमें सभी लोग हिन्दी और हिन्दी साहित्य की उन्नति के लिये स्वयंसेवा-भाव से योगदान करते हैं।
  • कविता कोश की गुणवत्ता को बनाये रखने के लिये कविता कोश टीम केवल बढ़िया रिकॉर्डिंग्स को ही कोश में शामिल करेगी। किस रिकॉर्डिंग को कोश में शामिल करना है और किसे नहीं इसका निर्णय टीम ही करेगी और यह निर्णय अंतिम होगा।
  • आपकी रिकॉर्डिंग के आरम्भ और अंत में कविता कोश की स्टैम्प लगायी जा सकती है। इस तरह आपकी रिकॉर्डिंग कविता कोश का हिस्सा हो जाएगी। आपके इस कार्य को कोश में उचित पहचान दी जाएगी और रिकॉर्डिग के साथ आपका नाम भी दिखाया जाएगा।


आप इस तरह की रिकॉर्डिंग्स MP3 format में kavitakosh@gmail.com पर भेज सकते हैं। यदि आपके मन में इससे संबंधित कई प्रश्न / सुझाव या टिप्पणी हो तो भी हमें इसी ईमेल पते पर सूचित करें।