भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

ख़बर / संजय कुमार शांडिल्य

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 08:46, 15 मई 2016 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=संजय कुमार शांडिल्य |अनुवादक= |सं...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

मेरे हिस्से का
काग़ज़ गूँथा
क़लम बनी
स्याही घुली।

धरती छिटकी
आसमान तना
सागर लहराया।

मेरे हिस्से का
बारूद सुलगा
लोहा पिघला
लहू गरमाया

मुझे ख़बर
नहीं हुई।