भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

खिड़की / शंभुदयाल सक्सेना

Kavita Kosh से
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 16:43, 21 अगस्त 2015 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=शंभुदयाल सक्सेना |अनुवादक= |संग्र...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

खिड़की है मकान की आँख,
लेते सभी उसी से झाँक।
आता जब कोई इस ओर,
खिड़की तब कर देती शोर।
अगर जाननी हो यह बात,
कहाँ जाएँगे पापा प्रात!
तो बैठो खिड़की को खोल,
देती पीट भेद का ढोल।
माँ के मंदिर की यदि राह,
तुम्हें जानने की हो चाह।
खिड़की में बैठो चुपचाप,
बतला देती अपने आप।
हो सीखना बहिन का खेल,
करो दौड़ खिड़की से मेल।
लोगे सभी भेद तुम जान,
तब दीदी होगी हैरान।