भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

गुलमोहर का पेड़ / सुरेश विमल

Kavita Kosh से
Anupama Pathak (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 06:22, 30 सितम्बर 2015 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सुरेश विमल |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatBaa...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

गुलमोहर का पेड़ लगाया
है मैंने जो आँगन में!

नन्हा-सा लाए थे पापा
इसको मेरे जन्म-दिवस पर,
पाला-पोसा मैंने इसको
पानी-खाद दिया था जमकर।

अब मुझसे भी बड़ा हो गया
देखो यह आनन-फानन में!

बड़े मजे से अब मैं इसकी
शाखाओं पर चढ़ सकता हूँ,
घंटों-घंटों इसकी शीतल
छाया में मैं पढ़ सकता हूँ।

चाहूँ तो बाँहों में इसकी
झूला झूलूँ मैं सावन में!