भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

चलो माज़ी के अंधियारों में थोड़ी रौशनी कर लें / प्रेमचंद सहजवाला

Kavita Kosh से
आशिष पुरोहित (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 16:14, 21 नवम्बर 2011 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रेमचंद सहजवाला }} {{KKCatGhazal}} <poem> चलो मा...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज


चलो माज़ी<ref>अतीत</ref> के अंधियारों में थोड़ी रौशनी कर लें
चलो यादों के दीपों से फरोजां<ref>प्रज्वलित</ref> जिंदगी कर लें

मेरे महबूब तेरी दीद कब होगी न जाने अब
तुम्हारी इंतज़ारी में ज़रा हम शायरी कर लें

तुम्हारे हुस्न को माबूद<ref>पूज्य</ref> कर के बन गए काफिर
तुम्हारे आस्तां<ref>चौखट</ref> पर रख के सर अब बंदगी कर लें

समुन्दर अपनी जा पर करते रहियो देवताई बस
तेरे क़दमों को अर्पित शहृ जब तक हर नदी कर लें

नदी पर जंग क्यों है किसलिए है आब<ref>पानी</ref> पर फितना<ref>झगड़ा</ref>
मुहब्बत की नदी में मिल के आओ खुदकशी कर लें