Last modified on 1 अप्रैल 2011, at 23:28

चांद / अग्निशेखर

Pratishtha (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:28, 1 अप्रैल 2011 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

बादलों के पीछे
क़ैद है चांद
अंधेरे में डुबकी मार कर
                  आए हैं दिन

खुली खिड़कियाँ कर रही हैं
बादलों के हटने का इन्तज़ार

उमस में स्थगित हैं
लोगों के त्यौहार