भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

चुप्पी से बतियाती है अब उस पुल की महराब / राजेन्द्र गौतम

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:44, 1 जून 2014 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=राजेन्द्र गौतम |अनुवादक= |संग्रह= }...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

एक पुराने एल्बम से वे
खुलते थे तब लॉन
बैठ जहाँ चुपचाप
कभी हम सहलाते थे दूब
लम्बी अनबोली यात्राएँ
की थीं जिनके साथ
वे रांगोली सन्ध्याएँ तो
गईं सिन्धु में डूब
विदा कहा करते
सूरज को
जिस पर जा कर रोज़
चुप्पी से बतियाती है
अब उस पुल की महराब