भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

जरा देखो तो बाहर / हरिपाल त्यागी

Kavita Kosh से
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:00, 21 मार्च 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=हरिपाल त्यागी |अनुवादक= |संग्रह= }} {...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

जरा देखो तो बाहर
हवा में कैसी गंध है।
जरा देखो तो बाहर
कौन सिसकता है वहां
जरा देखो तो बाहर-
हवा में किसकी तड़पन
दम तोड़ता किसका स्वर!
जरा देखो तो बाहर...
आखिर किसकी गुहार है हवा में।
किसके षड्यंत्र फुसफुसाते हैं,
किसकी पुकार हवा में।
जरा देखो तो बाहर-
हवा में किसका नारा है।
तुम्हारे द्वार को वह थपथपाता कौन?
तुम्हारी चेतना को है जगाता कौन?
जरा देखो तो बाहर...