भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

जहाँ तक सवाल है / लक्ष्मी नारायण सुधाकर

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 14:10, 2 जुलाई 2015 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=लक्ष्मी नारायण सुधाकर |अनुवादक= |...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

जहाँ तक सवाल है शोषितों के हाल का
फँसे हुए सदियों से शोषकों के जाल में
निगल न पाये पर छोड़ भी तो नहीं रहे
पिसे जा रहे हैं क्रूर काल ही के गाल में
ऊँच-नीच, छूट-छात, जाति-पात कीच-बीच
वारि बिन मीन अकुलाति जिमि ताल में
'सुधाकर' स्वतन्त्र भले भारत हुआ है बन्धु
शोषित स्वतन्त्र जाने होंगे किस काल में