भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

जाड़े के दिन / रमेश तैलंग

Kavita Kosh से
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:31, 15 फ़रवरी 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रमेश तैलंग |अनुवादक= |संग्रह=मेरे...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

छोटे पाँवों वाले दिन।
सर्द हवाओं वाले दिन।

कॉफी प्यालों वाले दिन।
गर्म दुशालों वाले दिन।

फ्रीजर में ज्यों डाले दिन।
खुले बदन पर भाले दिन।

कुहरा ओढ़े काले दिन।
कहाँ गए उजियाले दिन?