Last modified on 4 जुलाई 2016, at 02:55

जादूगर और डाकू / श्रीनाथ सिंह

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 02:55, 4 जुलाई 2016 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=श्रीनाथ सिंह |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KK...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

चीन देश का जादूगर,
जाता था जब अपने घर।
मिले राह में उसको डाकू,
लिए तेज तलवार व चाकू।

बिल्ली जैसे चूहे पर,
यों दोनों झपटे उस पर।
जादूगर हो गया खड़ा,
अचरज उसको हुआ बड़ा।

किया देवता का सुमिरन,
मंत्र पढ़ा उसने फ़ौरन।
पिघलीं तलवारें ज्यों पानी,
हुई डाकुओं को हैरानी।