भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

नन्हीं बच्ची नहीं जानती / रंजना जायसवाल

Kavita Kosh से
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 00:25, 8 दिसम्बर 2015 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रंजना जायसवाल |अनुवादक= |संग्रह=ज...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

हँसती-खिलखिलाती
नन्हीं बच्ची
नहीं जानती
कब उतर आयेगा
वात्सल्य लुटाती आँखों में
कोई गिध
और
ले उड़ेगा उसकी
सारी की सारी मासूमियत
एक ही झटके में
ज़िन्दगी भर के लिए।