भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

पुल पर लड़कियाँ / देवेंद्रकुमार

Kavita Kosh से
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 10:51, 21 मार्च 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=देवेंद्रकुमार |अनुवादक= |संग्रह= }}...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

अभी थीं
अब नहीं हैं लड़कियां
पुल पर,
इतनी आंखों में
अटककर भी।
एक झुकी थी नदी की तरफ
दूसरी ने थामा था
गहली वाली ने पकड़ा था
उलट-पलट।
नदी की तरफ
हम देख रहे थे
सड़क दौड़ रही थी
अभी तक थीं
कहां से यहां तक थीं
दो लड़कियां
पुल पर-
एकाएक हवा हो गई थीं
लड़कियां।