भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"पुस्तकालय में झपकी / अनामिका" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
 
पंक्ति 6: पंक्ति 6:
 
{{KKCatKavita}}
 
{{KKCatKavita}}
 
<poem>
 
<poem>
गमीर् गजब है!
+
गर्मी गज़ब है!
 
चैन से जरा ऊंघ पाने की
 
चैन से जरा ऊंघ पाने की
इससे ज्यादा सुरिक्षत, ठंडी, शांत जगह
+
इससे ज़्यादा सुरिक्षत, ठंडी, शांत जगह
धरती पर दूसरी नहीं शायद।
+
धरती पर दूसरी नहीं शायद ।
  
 
गैलिस की पतलून,
 
गैलिस की पतलून,
 
ढीले पैतावे पहने
 
ढीले पैतावे पहने
रोज आते हैं जो
+
रोज़ आते हैं जो
 
नियत समय पर यहां ऊंघने  
 
नियत समय पर यहां ऊंघने  
  
पंक्ति 19: पंक्ति 19:
 
भीष्म पितामह और विदुर वगैरह अपने साग-वाग
 
भीष्म पितामह और विदुर वगैरह अपने साग-वाग
 
लिए-दिए आते हैं
 
लिए-दिए आते हैं
छोटे टिफन में।  
+
छोटे टिफ़न में।  
  
 
टायलेट में जाकर मांजते हैं देर तलक
 
टायलेट में जाकर मांजते हैं देर तलक

09:51, 29 अक्टूबर 2010 के समय का अवतरण

गर्मी गज़ब है!
चैन से जरा ऊंघ पाने की
इससे ज़्यादा सुरिक्षत, ठंडी, शांत जगह
धरती पर दूसरी नहीं शायद ।

गैलिस की पतलून,
ढीले पैतावे पहने
रोज़ आते हैं जो
नियत समय पर यहां ऊंघने

वे वृद्ध गोरियो, किंग लियर,
भीष्म पितामह और विदुर वगैरह अपने साग-वाग
लिए-दिए आते हैं
छोटे टिफ़न में।

टायलेट में जाकर मांजते हैं देर तलक
अपना टिफन बाक्स खाने के बाद।
बहुत देर में चुनते हैं अपने-लायक
मोटे हर्फों वाली पतली किताब,
उत्साह से पढ़ते है पृष्ठ दो-चार
देखते हैं पढ़कर
ठीक बैठा कि नहीं बैठा
चश्मे का नंबर।

वे जिसके बारे में पढ़ते हैं-
वो ही हो जाते हैं अक्सर-
बारी-बारी से अशोक, बुद्ध, अकबर।
मधुबाला, नूतन की चाल-ढाल,
पृथ्वी कपूर और उनकी औलादों के तेवर
ढूंढा करते हैं वे इधर-उधर
और फिर थककर सो जाते हैं कुर्सी पर।

मुंह खोल सोए हुए बूढ़े
दुनिया की प्राचीनतम
पांडुलिपियों से झड़ी
धूल फांकते-फांकते
खुद ही हो जाते हैं जीर्ण-शीर्ण भूजर्पत्र!

कभी-कभी हवा छेड़ती है इन्हें,
गौरैया उड़ती-फुड़ती
इन पर कर जाती है
नन्हें पंजों से हस्ताक्षर।

क्या कोई राहुल सांस्कृतायन आएगा
और जिह्वार्ग किए इन्हें लिए जाएगा
तिब्बत की सीमा के पार?