भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"प्रतिनिधि / गिरिराज किराडू" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: पेट में उसके आंते सिकुड़ गई हैं पेट में उसके एक पुरानी गांठ है गा...)
 
 
पंक्ति 1: पंक्ति 1:
 +
{{KKGlobal}}
 +
{{KKRachna
 +
|रचनाकार=गिरिराज किराडू
 +
}}
 
पेट में उसके आंते सिकुड़ गई हैं
 
पेट में उसके आंते सिकुड़ गई हैं
  

09:54, 15 सितम्बर 2008 के समय का अवतरण

पेट में उसके आंते सिकुड़ गई हैं

पेट में उसके एक पुरानी गांठ है

गांठ उसके पेट में कुछ उतनी ही जगह घेरती है जितनी में आराम से सकता है एक बच्चा

और बच्चे इतने काल्पनिक हो गए थे हमारे लिए कि वे हमारा नहीं ऊपर वाले का ख्वाब हो गए थे

और संसार की तरह व्याप गए थे हमरो मौजूद होने की हर अदा पर

जैसे खुद संसार के मौजूद होने की हर अदा पर व्याप गई थी

वह गांठ जिसे वह अत्याचार की ऐंठन की अदा कहना चाहती रही होगी


यह गांठ ही मेरी निधि है उसने कहा

मैंने कहा तुम मेरी प्रतिनिधि हो


(प्रथम प्रकाशनः इंडिया टुडे साहित्य वार्षिकी)