भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

बनारस-5 / निलय उपाध्याय

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 18:18, 29 मार्च 2014 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=निलय उपाध्याय |अनुवादक= |संग्रह= }} {...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

गंगा राजनीतिक नदी है
लोकतन्त्र से गहरा रिश्ता है उसका

अपने समय की महान् राजनीति थी
गंगा के धरती पर उतरने की वजह
और उससे भी महान
राजनीति थी
उतरने की प्रकिया

इतना बडा संसार रचने के बाद
सबकी प्यास बुझाने के बाद
इतनी सारी नदियों के साथ
इतमिनान से
समुद्र से जा मिलना
यह तो गजब की राजनीति है

गंगा का राजनैतिक अतीत है
गंगा राजनीति का वर्तमान है
और भविष्य भी

इस घोर अराजनीतिक समय में
राजनैतिक दृष्टि के लिए जाना चाहिए
पहाड़ पर और मैदान में
गंगा के पास

गंगा शिव की जटाओं से निकली है
शिव
जो अभी बनारस में है
बनारस की राजनीति होनी चाहिए
यह मिथकों के टूटने का समय है ।