भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

भाल पे होंठ किसने रखे / शिव ओम अम्बर

Kavita Kosh से
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 14:34, 13 अप्रैल 2016 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=शिव ओम अम्बर |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCa...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

भाल पे होंठ किसने रखे,
ज़िन्दगी में महावर घुली।

दृष्टि वो बाँसुरी बन गई,
देह ये हो चली गोकुली।

लौटकर फिर वहीं आ गये,
राह थी प्यास की वर्तुली।

निष्कलुष हो गई है नज़र,
आँख क्या आँसुओं से धुली।

ज़ख़्म छिलने लगे वक्ष के,
गीत की जन्मपत्री खुली।